क्लब से बड़ा कोई भी खिलाड़ी नहीं : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो का कहना है कि पॉल पोग्बा वेस्ट हाम में शनिवार को टीम के लिए खेल सकते हैं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी क्लब से बड़ा नहीं है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मोरिन्हो ने कहा था कि 25 वर्षीय पोग्बा फिर कभी टीम के कप्तान नहीं होंगे।

मोरिन्हो ने शुक्रवार को कहा, “शनिवार के मैच में पोग्बा टीम के साथ खेलेंगे। वह अन्य खिलाड़ियों की तरह ही एक खिलाड़ी हैं। कोई भी खिलाड़ी क्लब से बड़ा नहीं है।”

कोच मोरिन्हो ने कहा, “अगर मैं पोग्बा के काम से खुश हूं, तो वह खेलेंगे और अगर नहीं हूं, तो वह नहीं खेलेंगे। इस सप्ताह मैं उनके काम से काफी खुश हूं। उन्होंने अच्छा प्रशिक्षण किया। टीम को अच्छे खिलाड़ियों की जरूरत है। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493