कभी नहीं सोचा था हिरानी इतने बड़े फिल्मकार बनेंगे: नवाजुद्दीन

मुंबई, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में छोटी सी भूमिका में नजर आ चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि हिरानी दुनिया के महान कलाकारों में से एक होंगे।

हिरानी ने कुछ दिन पहले मास्टरक्लास में कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि नवाजुद्दीन इतने बड़े स्टार बनेंगे।

इस बारे में नवाजुद्दीन ने कहा, “मैंने अखबार में अपने बारे में एक बयान पढ़ा था, जो हिरानी ने दिया था। मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस में एक छोटा सा रोल किया था। जब मैंने उनके साथ काम किया था तो वह बहुत ही शर्मीले हुआ करते थे।”

उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि वह प्रसिद्ध निर्देशक कैसे बन गए। मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के महान फिल्मकारों में से एक होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493