‘मणिकर्णिका’ पर गर्व है : कंगना

मुंबई, 29 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पर गर्व है और वह इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।

कंगना ने कहा, “मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। मैं ऐसा किरदार निभाया है, जो प्रेरित करता है और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल, जिगर, आत्मा, खून, पसीना सब लगा दिया है।”

‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का टीजर 2 अक्टूबर को रिलीज होगा।

उन्होंने कहा, “‘मणिकर्णिका’ प्रत्येक भारतीयों को गौरवान्वित करती है। मैं गांधी जयंती के विशेष अवसर पर सभी को टीजर दिखाने के लिए उत्साहित हूं।”

यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493