मेड्रिड, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। रायो वालेकानो को शुक्रवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में इस्पानियोल के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा। रायो यह मैच जीत सकता था लेकिन अपनी ही गलतियों के कारण उसे अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।
ऐसे में जबकि रायो ला लीगा ड्रॉप जोन के पास खड़ा है, इस्पानियोल के खिलाफ 2-2 से यह ड्रॉ उसके लिए भारी पड़ सकता है।
इस ड्रॉ के साथ इस्पानियोल सात मैचों के बाद अंक तालिका में 11 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सेविला छठे स्थान पर है जबकि उसके हाथ में एक अतिरिक्त मैच है।
रायो, दूसरी तरफ छह मैचों से चार अंक के साथ 17वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath