लॉस एंजिल्स 30 सितम्बर (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट सड़क पर बेघर पुरुष के गाने से इतने प्रभावित हुए कि वह उन्हें संगीत रचना के लिए अपने स्टूडियो ले आए।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, वेस्ट ने शनिवार सुबह इस बेघर पुरुष के रैप को रुक कर सुना।
साझा किए गए वीडियो में वेस्ट इस बेघर पुरुष के रैप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
बेघर पुरुष ने इस घटनाक्रम को ‘दीवाना करने वाला आश्यर्च’ बताया।
dharmpath.com dharmpath