क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काबिल भारत : दक्षिण कोरिया कोच

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के मुख्य कोच किम जुंग सू का कहना है कि भारतीय अंडर-16 टीम एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काबिल थी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भारतीय टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से होगा।

इस मैच से पहले एक आधिकारिक संवाददाता सम्मेलन में कोच किम ने कहा, “भारतीय टीम इस स्तर पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काबिल थी। यहां तक कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली हर टीम को दावेदार माना जाना चाहिए।”

कोच किम ने कहा, “हर टीम ने समान परिस्थितियों के तहत तैयारी की है, लेकिन भारतीय टीम ने ग्रुप स्तर पर स्वयं के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।”

दक्षिण कोरियाई कोच ने इसके साथ ही भारतीय टीम के डिफेंस की प्रशंसा की। हालांकि, सोमवार को होने वाले मैच में टीम के सेंट्रल डिफेंडर बिकास युमनाम टीम के साथ मैदान पर शामिल नहीं होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493