अभिनेत्री ऋतुपर्णा ने बढ़ाई ‘नीड्स’ के आयोजन की शोभा

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता और गायिका कार्लिटा मोहिनी ने यहां के गालिब ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित ‘प्रगति-एक कदम और’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत फैशन शो से हुई, जिसे प्रमुख डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, उद्यमी और एक बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार दीपांकर कश्यप ने ऋतुपर्णा सेनगुप्ता के साथ कोरियोग्राफ किया।

नीड्स के संस्थापक अमरदीप पॉल ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन बाल और महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया। इसमें शामिल होकर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लोकप्रिय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता और ‘सेनोरिटा’ गाने की गायिका व आईआईएफए पुरस्कार विजेता कार्लिटा मोहिनी ने चार चांद लगा दिया।

प्रमुख उद्यमी अमरदीप पॉल ने कहा कि नीड्स कार्ड अपनी तरह का पहला यूनिवर्सल कस्टमर केयर कार्ड है। इसके जरिए अब लोगों को कड़ी मेहनत से कमाए अपने पैसे को बचाना अधिक आसान होगा। उन्होंने अपनी इस पहल के क्षेत्र विस्तार की घोषणा भी की।

विज्ञप्ति के अनुसार, नीड्स एक ऐसा मंच है जो ग्राहकों और विक्रेताओं के बीच के अंतर को पाटता है, वितरकों को में सक्षम बनाता है और वफादार ग्राहकों के साथ अधिक से अधिक सार्थक संवाद कायम करने में मदद करता है।

नीड्स के वफादारी कार्यक्रम को पिछले कुछ सालों में जबरदस्त सफलता मिली है और अब समय-समय पर इसे नवीनीकृत करने की जरूरत को खत्म करके सदस्यों को लाइफ ‘टाइम लॉयलिटी कार्ड’ दिया जा रहा है। सदस्य विभिन्न क्षेत्रों के किसी भी आउटलेट पर इसका उपयोग कर सकेंगे। नीड्स कार्डधारक अपने कार्ड का उपयोग अपने पसंदीदा मिनी मार्ट, शैक्षिक संस्थानों, रेस्तराओं और अन्य जगहों पर कर सकेंगे तथा वे रोमांचक पुरस्कार और लाभ हासिल कर सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493