टेनिस : चीन ओपन से बाहर हुईं चोटिल हालेप

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रोमानिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप को चोटिल होने के कारण चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ओपन के पहले दौर में ट्यूनीशिया की ओनस जाबेउर के खिलाफ मैच के दौरान हालेप रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गईं।

रोमानिया की 27 वर्षीया खिलाड़ी महिला एकल वर्ग के पहले दौर में ओनस के खिलाफ पहला सेट 6-1 से हार गईं थीं। दोनों के बीच मैच 31 मिनट तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493