बार्सिलोना टीम में लौटे डेनिस सुआरेज, मिरांडा, पेना

बार्सिलोना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने मिडफील्डर डेनिस सुआरेज, गोलकीपर इनाकी पेना और डिफेंडर जुआन मिरांडा को यूईएफए चैम्पियंस लीग के ग्रुप दौर में इंग्लिश क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी टीम में जगह दी है।

स्पेनिश क्लब ने सोमवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस मैच की मेजबानी टॉटनेहम बुधवार को वेम्बले स्टेडियम में करेगा जहां वह अपने चोटिल खिलाड़ी सर्जी रोबेटरे और सेंटर बैक सैमुएल उमतिति के बिना मैदान पर उतरेगी।

बार्सिलोना के कोच अर्नेस्टो वालर्वेडे ने कालर्स ऐलेना और सर्जी सैम्पर को भी टीम में चुना है।

बार्सिलोना के 20 खिलाड़ियों की टीम : मार्क आंद्रे स्टेगन, इनाकी पेना, जेस्पर किलेसन, नेल्सन सेमेडो, जेर्राड पिके, इवान राकिटिक, सर्जियो बसक्वेट्स, डेनिस सुआरेज, फिलिपे कोटिंहो, अर्थल मेलो, लुइस सुआरेज, लियोनेल मेसी, ओसमाने डेम्बेले, राफिंहा, क्लेमेंट लेंगलेट, जोर्डी अल्बा, मनुीर अल हबादी, अर्तुरो विडाल, थॉमस वेरमालेन और जुआन मिरांडा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493