श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने दो प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड जीते

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। निजी जीवन बीमा कंपनी श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने ‘आम आदमी के लिए जीवन बीमा वितरण’ में योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार प्राप्त किए हैं और ‘आम आदमी के लिए जीवन बीमा वितरण’ के लिए ही दूसरा सिल्वर अवॉर्ड भी कंपनी को हासिल हुआ।

स्कॉच पुरस्कारों को भारतीय समाज में लोगों की दशा सुधारने और परिवर्तन के लिए दिया जाता है। सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों के दर्शन पर आधारित यह पुरस्कार, अनुकरणीय नेतृत्व क्षमताओं को प्रदर्शित करके समाज और शासन के महत्वपूर्ण परिवर्तनों में अत्यधिक योगदान देने वाले व्यक्तियों की सराहना के लिए है।

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने कहा, “आम आदमी के समावेशी विकास के रूप में दो प्रतिष्ठित स्कॉच ऑर्डर-ऑफ-मेरिट पुरस्कार, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में जुटे श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के निरंतर प्रयासों को मान्यता देते हैं। श्रीराम लाइफ का ग्रामीण और टियर-टू और टियर-थ्री कस्बों पर फोकस, ‘न्यू इंडिया में निवेश’ के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण में योगदान करता है। हम इस क्षेत्र के आम लोगों की जरूरतों के आधार पर जीवन बीमा को पेश करते हैं और कोशिश करते हैं कि उन्हें बीमा कवर खरीदने में आसानी रहे।”

निजी बीमा कंपनियों में पॉलिसियों की संख्या के आधार पर कंपनी का 5वां स्थान है और इसके मौजूदा वित्तीय वर्ष में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493