आस्ट्रेलिया राष्ट्रीय फुटबाल टीम से जेडिनाक का संन्यास

सिडनी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया फुटबाल टीम के कप्तान मिले जेडिनाक ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

मिले ने आस्ट्रेलिया टीम के साथ तीन विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया से बात करते हुए 34 वर्षीय इंग्लिश प्रीमियर लीग स्टार मिले ने कहा कि उन्होंने युवावस्था में आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का सपना देखा था।

मिले ने कहा, “एक खिलाड़ी के दौरान मैंे जिन अनगिनत अविश्वसनीय पलों का अनुभव किया है, वे हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मैं पूरी ईमानदारी से कह सकता हूं कि अगर मैं पीछे मुड़कर देखूंगा, तो मैंने अपने जीवन का काफी अच्छा समय पिच पर खेलते हुए बिताया है।”

उन्होंने कहा, “समय को देखते हुए और अपने करीबियों से चर्चा के बाद मैंने महसूस किया है कि अब अपने फुटबाल क्लब और बाकी बचे सफर पर ध्यान देने का समय आ गया है।”

मिले अब इंग्लिश चैम्पियनशिप में अपने क्लब एस्टन विला के साथ करियर पर ध्यान देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493