चैम्पियंस लीग : उलटफेर का शिकार हुआ रियल, सीएसकेए ने 1-0 से हराया

मॉस्को, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी क्लब सीएसकेए मॉस्को ने यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-जी के अपने दूसरे मुकाबले में उलटफेर करते हुए यहां मौजूदा चैम्पियन रियल मेड्रिड को 1-0 से मात दी।

लुज्निकी स्टेडियम में मंगलवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में रियल ने 72 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा लेकिन वह बराबरी का गोल करने में सफल नहीं हो पाए।

बीबीसी के अनुसार, मेजबान टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल दूसरे मिनट में निकोला व्लासिक ने दागा।

दूसरे मिनट में ही बढ़त बनाने के बाद पहले हाफ में सीएसकेए की डिफेंस ने अच्छा काम किया और रियल के फारवर्ड खिलाड़ियों को बॉक्स के पास अधिक जगह नहीं दी।

गैरेथ बेल के बिना खेल रही रियल को विंग से अटैक करने में मुश्किल पेश आई।

रियल ने दूसरे हाफ की दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही आक्रामक रवैया अपनाया। मेहमान टीम ने विपक्षी टीम के गोल पर कई हमले किए।

मैच के अंतिम दस मिनट में मेजाबन टीम को बढ़त बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इंजुरी टाइम (96वें मिनट) में सीएसकेए के गोलकीपर इगोर अकिनफीव को रेड कार्ड भी मिला, लेकिन मेहमान टीम मैच में वापसी करने में सफल नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493