रोनाल्डो ने दुष्कर्म के आरोप को सिर से खारिज किया

रोम, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक महिला द्वारा अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को बुधवार को सिरे से खारिज किया।

एक महिला ने पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2009 में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रोनाल्डो की यह सफाई जर्मनी की पत्रिका डेर स्पिगल द्वारा महिला की पहचान सामने लाने के बाद आई है। यह महिला अमेरिकी मॉडल कैथरीन मायोर्गा हैं।

रोनाल्डो ने ट्वीट कर कहा, “मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, उन्हें मैं सिरे से खारिज करता हूं। दुष्कर्म एक घिनौना अपराध है जो मेरी सभी मान्याताओं के खिलाफ है।”

उन्होंने कहा, “मैं अपना नाम इस सब से बाहर चाहता हूं। मैं मीडिया को उन बातों का जवाब नहीं देना चाहता जो कुछ लोगों द्वारा मेरा नाम का दुरुपयोग कर अपने प्रचार प्रसार के लिए फैलाई जा रहीं हैं।”

कैथरीन ने दावा किया है कि रोनाल्डो ने लास वेगास के एक नाइट क्लब में 2009 में उनके साथ दुष्कर्म किया था। तब रोनाल्डो इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493