दिल्ली मेरे दिल के करीब है : भूमिका गुरुं ग

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री भुमिका गुरुंग का कहना है कि उन्हें दिल्ली बहुत भाती है और यही वजह है कि दिल्ली उनके दिल के करीब है।

भूमिका ने कहा, “मैं दिल्ली लौटकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह जगह मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं यहां पैदा हुई और इसी खूबसूरत शहर में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की इसलिए यहां हर बार लौटना बचपन की यादों को ताजा कर देता है।”

उन्होंने कहा, “मैं यहां करनाल में मिसेज इंडिया क्वीन 2018 में बतौर चीफ गेस्ट के रूप में आई हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।”

भूमिका वर्तमान में धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493