राजकोट टेस्ट : भारत ने पहले दिन बनाए 4 विकेट पर 364 रन

राजकोट, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी मे ंचार विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए लिए हैं।

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली 72 और ऋषभ पंत 17 रनों पर नाबाद लौटे।

भारत को अच्छी शुरुआत देने में 18 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा, चेतेश्वर पुजारा (86) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में शेनन गेब्रिएल, शेरमान लेविस, रॉस चेस और देवेंद्र बीशू ने एक-एक विकेट लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493