चैम्पियंस लीग : इनसिग्ने के गोल से जीता नेपोली

नेपल्स (इटली), 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोरेंजो इनसिग्ने द्वारा 90वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत इटली के क्लब नेपोली ने बुधवार देर रात यहां यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-सी के मुकाबले में लिवरपूल को 1-0 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, 2018-19 चैम्पियंस लीग के पहले मुकाबले में फ्रेंच लीग के मौजूदा चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को हराने वाली इंग्लिश क्लब लिवरपूल इस मैच में गोल पर एक भी शॉट नहीं मार पाई।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमो के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लिवरपूल के फारवर्ड खिलाड़ी मेजाबन टीम के डिफेंस के खिलाफ जूझते नजर आए और बॉक्स के पास जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।

मिस्र के स्टार विंगर मोहम्मद सलाह इस मैच में भी कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए।

दूसरे हाफ में नेपोली का अधिक दबदबा देखने को मिला। लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर हालांकि , इस हाफ में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और फेबियन रुइज एवं अर्कादिउस मिलिक के प्रयासों को गोल में नहीं बदलने दिया।

सलाह को भी गोल करने का एक मौका लेकिन वह मेजाबन टीम के गोलकीपर डेविड ओसपीना को परेशान करने में कामयाब नहीं हो पाए।

मैच के अंतिम क्षणों में नेपोली ने अपना आक्रमण तेज कर दिया और 90वें मिनट में इनसिग्ने ने छह गज के बॉक्स के पास से गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493