भारतीय आइस हॉकी महासंघ की नई कार्यकारी परिषद का चयन

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय आइस हॉकी महासंघ की ने गुरुवार को वार्षिक आम बैठक और चुनाव में नई कार्यकारी परिषद का चुनाव किया।

इस बैठक का आयोजन राजधानी दिल्ली के मूसे सरोवर पोर्टिको में किया गया।

आईओए पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आईओए और राष्ट्रीय खेल संहिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव आयोजित किए गए।

इस बैठक में आईओए के संयुक्त सचिव डॉ. एस. एम बाली को भारतीय आइस हॉकी महासंघ का अध्यक्ष चुना गया, वहीं हरजिंदर सिंह को फिर से महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। वह इस साल दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में हुए शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में भारतीय दल के शेफ दे मिशन भी थे।

भारतीय आइस हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष के रूप में एन. ए. गयापो का चयन किया गया, वहीं रजत मल्होत्रा को संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया। कोषाध्यक्ष का कार्यभार केजेएस गुरना को सौंपा गया।

एक खेल विनियमन निकाय की कार्यकारी परिषद में एथलीटों का लगभग 45 प्रतिशत प्रतिनिधित्व होने के कारण इस इस नौ सदस्यीय कार्यकारी परिषद में चार एथलीट भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493