टेनिस : फेनेस्टा ओपन के सेमीफाइनल में नितिन, जील

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। नितिन कुमार सिन्हा और जील देसाई ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर फेनेस्टा ओपन नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नितिन ने पुरुष एकल वर्ग में सिद्धांत भानतिया को और जील ने महिला एकल वर्ग में सात्विका सामा को मात दी।

नितिन ने सिद्धांत को क्वार्टर फाइनल मैच में सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी। सिद्धांत ने हालांकि, अंडर-18 वर्ग में पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। उन्होंने कृष पटेल को 6-0, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इसके अलावा, अर्जुन खड़े ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में गुरुवार को ही पश्चिम बंगाल के इशहाक इकबाल को सीधे सेटों में 6-0,6-3 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रख लिया है।

महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जील ने सात्विका को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। एक अन्य मुकाबले में प्रेरणा भांबरी ने हुमेरा शेख को 7-5, 6-1 से मात देकर अंतिम-4 में कदम रख लिया।

महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नताशा पाहला और राम्या नटराजन के बीच का मैच सबसे लंबा चला। इसमें नताशा ने तमिलनाडु का राम्या को 6-2, 5-7, 7-6 (7/2) से मात देकर सेमीफाइनल की राह तय की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493