टोक्यो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान को होक्काइदो प्रांत में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हालांकि, किसी के घायल होने की या किसी तरह की क्षति की खबर नहीं है।
सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई।
भूकंप का केंद्र 42.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.0 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा।
dharmpath.com dharmpath