न्यूक्लिया संग सहयोग से उत्साहित श्रुति

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन संगीत निर्माता उदय सागर के साथ एक विशेष गीत के लिए सहयोग से उत्साहित हैं। वह न्यूक्लिया के नाम से लोकप्रिय हैं।

यह गीत नवंबर में रिलीज होगा और यह न्यूक्लिया के अगले अल्बम में भी शामिल होगा।

श्रुति ने कहा, “मैं इस सहयोग के लिए उत्साहित थी। न्यूक्लिया के काम और उनकी प्रतिभा के साथ अद्भुत तरीके से दर्शकों से जुड़ाव देखकर हमेशा उनकी प्रशंसक रही हूं, यह रचनात्मकता के साथ एक रोमांचक सहयोग था और काम के लिए पूरी तरह खुश हूं। यह मेरे पसंदीदा अनुभवों में से एक है।”

वहीं श्रुति संग काम के बारे में न्यूक्लिया ने कहा, “मैं श्रुति के साथ काम को लेकर उत्साहित हूं। जब वह स्टूडियो में आईं, तो मैंने न केवल उनकी गायन क्षमता देखी, बल्कि गीतकार और संगीतकार के रूप में उनकी क्षमता का आकलन किया और हमारे सहयोग से गीत बेहतरीन बना है। मैं अपने आगामी अल्बम से अगले महीने गीत रिलीज करने का इंतजार नहीं कर सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493