बॉक्स ऑफिस पर होगी कंगना और ऋतिक की टक्कर

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। और इस फिल्म के साथ ही कंगना का उनके समकालीन अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ एक बार फिर सामना होने जा रहा है।

दोनों कलाकारों के बीच वाक युद्ध उस समय शुरू हो गया था, जब कंगना ने ऋतिक को अपना ‘एक्स बॉयफ्रैंड’ बताया था।

मजेदार बात यह है कि दोनों कलाकारों का आमना-सामना एक बार फिर होने वाला है, लेकिन यह मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर होगा।

बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर के बारे में निर्माता कमल जैन ने कहा, “आप देखेंगे कि हमने अपनी फिल्म रिलीज करने की तारीख बहुत सोच-विचार कर तय की है। इन तारीखों का हमारे जीवन में महत्व होने के कारण 15 अगस्त को हमने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। और ये सभी तारीखें, चाहे 15 अगस्त हो या दो अक्टूबर (टीजर रिलीज), या 26 जनवरी (फिल्म रिलीज का मौका), राष्ट्रवादी होने के नाते सीधे तौर पर हमसे जुड़ी हुई हैं। हमारी फिल्म इसी शैली की है और यह दर्शकों को प्रेरित करेगी।”

राधा कृष्ण जगार्लामुडी द्वारा निर्देशित फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493