बिल स्मिथ ने बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलवीड अभिनेता बिल स्मिथ ने कहा है कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं। उन्होंने 16वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में दर्शकों के सामने भांगड़ा भी किया।

इस दौरान उन्होंने कलाकार के रूप में असफलता, संघर्ष और अपने बचपन और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनने तक की कहानी साझा की।

अकादमी पुरस्कार के लिए नामित और ग्रेमी पुरस्कार विजेता स्मिथ ने बॉलीवुड अभिनेता-गायक-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के साथ शनिवार को 16वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बातचीत की।

फरहान ने स्मिथ को कुछ भांगड़ा मूव्स सिखाए, जिसे ‘इंडिपेंडेट डे’ के अभिनेता ने दर्शकों के सामने गर्व से प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा, “मेरी सूची में बॉलीवुड डांस सीक्वेंस करना शामिल है।”

उन्होंने पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्य राय बच्चन से 15 वर्ष पहले की मुलाकात और एकसाथ कुछ करने को लेकर उनसे हुई बात को याद किया।

स्मिथ ने कहा, “लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। शायद मैं उनके साथ कोई फिल्म करूंगा।”

उन्होंने कहा कि लोगों को विफलता को गले लगाने के महत्व को सीखने की जरूरत है।

स्मिथ ने यह भी बताया कि उनका बचपन उतना अच्छा नहीं रहा, जैसा कि वह चाहते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493