मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता उमंग कुमार आठ अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए गोवा के लिए रवाना हो रहे हैं।
मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता उमंग कुमार आठ अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए गोवा के लिए रवाना हो रहे हैं।
‘बिग बॉस’ सेट डिजाइन करने और अपनी की अन्य प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद फिल्म निर्माता ने अपनी पत्नी व प्रोडक्शन डिजाइनर वनीता कुमार के साथ अपना खास दिन मनाने की योजना बनाई है।
यह जश्न उनके लिए दोगुना होने जा रहा है क्योंकि उनकी अपने जन्मदिन पर पत्नी वनीता के साथ बायोस्कोपवाली नाम का एक होम इंटिरियर्स स्टोर का उद्घाटन करने की भी योजना है।
उमंग ने कहा, ” मैं वनीता के साथ उनके नए स्टोर बायोस्कोपवाली के उद्घाटन के साथ-साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाएंगे जो गोवा में खोला जा रहा है। बायोस्कोपवाली वनीता की कला और सिनेमा के प्रति उनके प्यार की अभिव्यक्ति है।”
इस जोड़ी का इसी नाम का एक ऑनलाइन स्टोर भी है।
dharmpath.com dharmpath