हमेशा फिट रहने में विश्वास रखता हूं : रेहान

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रेहान रॉय पर्दे पर बिना शर्ट के दिखने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह हमेशा फिट रहने में विश्वास रखते हैं।

टेलीविजन धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में वह पर्व की भूमिका निभा रहे हैं।

रेहान ने कहा, “एक सीन के लिए मुझे शर्टलेस होना था, लेकिन मैंने इसके लिए तैयारी नहीं की। मैं हमेशा फिट रहने में विश्वास रखता हूं और यदि आप फिट हैं, तो मुझे नहीं लगता कि पर्दे पर अपनी बॉडी दिखाने के लिए अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता है। मुझे खुद पर पूरा विश्वास था।”

उन्होंने कहा, “मैं पर्व की भूमिका के हर पहलू का आनंद ले रहा हूं। यह धारावाहिक अद्भुत है और मेरा किरदार मजबूत है। मैं पहली बार नकारात्मक भूमिका निभा रहा हूं और यह एक कलाकार के रूप में खुद को निखारने का बेहतरीन मौका है।”

रेहान ने ‘अग्निफेरा’ और ‘एक विवाह ऐसा भी’ में भी भूमिकाएं निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493