पैरा-एशियाई खेल : सतीजा ने भारत को दिया रजत

जकार्ता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला तैराक सतीजा देवांशी ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में रविवार को भारत की झोली में रजत पदक डाला।

सतीजा ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई एस-10 तैराकी स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में एक मिनट और 24.86 सेकेंड का समय लेते हुए फाइनल में सतीजा ने दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया।

जापान की इके एरी ने एक मिनट और 09.40 सेकेंड का समय लेते हुए फाइनल में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। थाईलैंड की कांगपीला मोनुरुएदे ने एक मिनट और 29.78 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493