प्रीमियर लीग : एवर्टन ने लेस्टर सिटी को 2-1 से मात दी

लेस्टर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एवर्टन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के आठवें दौर के मुकाबले में शनिवार को यहां लेस्टर सिटी को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से मात दी।

किंग पावर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लेस्टर सिटी के डिफेंडर वेस मॉर्गन को 63वें मिनट में रेड कार्ड जिसके कारण मेजबान टीम को बाकी के मैच में 10 खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद एवर्टन 12 अंकों के साथ तालिका में 11वें पायदान पर बरकरार है जबकि लेस्टर 10वें स्थान पर खिसक गया है।

एवर्टन के लिए मैच का पहला गोल सातवें मिनट में ब्राजील के रिचार्लिसन ने बॉक्स के अदंर से वॉली के जरिए किया। लेस्टर हालांकि, पहला हाफ समाप्त होने से पहले बराबरी करने में कामयाब रही। मेजबान टीम के लिए यह गोल रिकाडरे परेरा ने दागा।

मॉर्गन को रेड कार्ड मिलने के कारण लेस्टर को मेहमान टीम के अटैक का सामना करने में दिक्कत हुई। 77वें मिनट में जुल्फी सिगरुडसन ने 25 गज की दूरी से दमदार गोल करते हुए एवर्टन की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493