प्रीमियर बैडमिंटन लीग-4 : हैदराबाद हंटर्स ने सिंधु को 80 लाख में खरीदा

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली हैदराबाद हंटर्स ने इस बार खिताब पर बड़ा दांव मारने के लिए अग्रणी भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को अपने साथ शामिल किया है।

हैदराबाद ने 80 लाख रुपये में रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु को टीम में शामिल कर लिया है।

पिछले सीजन में सिंधु ने चेन्नई स्मैशर्स का प्रतिनिधित्व किया था और इस टीम ने मुंबई रॉकेट्स को फाइनल में 4-3 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493