मलाला युसुफजई से मिलना सौभाग्य होगा : शाहरुख

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

शाहरुख को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मलाला ऑक्सफोर्ड में ही पढ़ाई कर रही हैं।

यूसुफजई ने रविवार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल का एक ट्वीट साझा किया, जिसमें उन्होंने लेडी मार्गरेट हॉल में छात्रों को संबोधित करने के लिए शाहरुख को आमंत्रित किया था।

इस ट्वीट को साझा करते हुए मलाला ने लिखा, “आपका इंतजार है, शाहरुख।”

इस पर शाहरुख ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपसे मिलना चाहूंग और यह मेरा सौभाग्य होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493