मैंने अपनी गलतियों से सीखा : अमायरा दस्तूर

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा है और वह किसी परियोजना के लिए हामी भरने से पहले अपने माता-पिता से विचार-विमर्श करती हैं।

अमायरा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “मैंने अपनी गलतियों से सीखा है। आपने देखा होगा कि कई बार फिल्में सफल होती हैं कई बार असफल होती हैं और आप इन अनुभवों से सीखते हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी के भी पास फिल्मों को सफल करने की कला है क्योंकि दर्शकों की पसंद भी बदलती रहती है।”

उन्होंने कहा, “मैंने ऐसी फिल्में करना शुरू कर दीं जिन्हें मैं और मेरा परिवार बतौर दर्शक पसंद करता है।”

अमायरा ने बॉलीवुड में 2013 की फिल्म ‘इसक’ से डेब्यू किया था। वह तमिल फिल्म ‘एनेगन’ और हिंदी फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ भी कर चुकी हैं।

वह फिलहाल ‘द ट्रिप 2’ में नजर आ रही हैं जो बिंदास के यूट्यूब सहित सभी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493