आईएमएफ ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को सराहा

संयुक्त राष्ट्र, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का समर्थन किया है।

आईएमएप ने इस साल और अगले साल भारत को सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था के तौर पर अनुमान जताया।

आईएमएफ ने साल 2018 के लिए भारत की विकास दर के 7.3 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है। यदि आईएमएफ का यह अनुमान सही साबित होता है तो साल भारत 2018 में चीन को 0.7 फीसदी और 2019 में 1.2 फीसदी के अतंर से पछाड़कर विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

आईएमएफ की बाली में सालाना बैठक से पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) में कहा गया, “भारत में हाल के वर्षो में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिसमें जीएसी, महंगाई लक्षित ढांचा और दिवालियापन कानून है। इसके साथ ही भारत में विदेशी निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाने के भी उपाय किए हैं।”

रिपोर्ट में बाहरी कारकों का हवाला देकर कहा गया, “तेल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और वैश्विक वित्तीय स्थितियों को कड़ा करने से भारत की विकास दर अगले साल 7.4 फीसदी रहने का अनुमान है, जो विश्व में सर्वाधिक होगी।”

आईएमएफ का यह भी कहना है कि अमेरिका के साथ व्यापर युद्ध की वजह से चीन की विकास दर प्रभावित हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493