मोरिंहो को निशाना बनाना आसान : रूनी

मैनचेस्टर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी वेन रूनी ने कहा है कि इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के खराब प्रदर्शन के लिए क्लब के कोच जोस मोरिंहो का निशाना बनाना आसान है, लेकिन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

मैनचेस्टर युनाइटेड ने बीत 29 साल में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की सबसे खराब शुरुआत की है।

बीबीसी ने रूनी के हवाले से लिखा, “खिलाडियों, कोच सभी के लिए यह सीजन की मुश्किल शुरुआत है। मैं जानता हूं कि जोस को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही होंगी, लेकिन जैसा की मैंने पहले कहा था कि खिलाड़ियों को भी आगे आना होगा।”

मैनचेस्टर युनाइटेड ने शनिवार को दो गोल से पिछड़ने के बाद न्यू कैसल को 3-2 से मात दी थी। मोरिंहो को इस मैच से पहले क्लब के बोर्ड से समर्थन मिल रहा था और इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह आलोचनाओं का सामना कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493