हॉकी विश्व कप के उद्घाटन में शामिल होंगे शाहरुख

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अगले माह होने वाले ओडिशा हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन में शामिल होंगे।

हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवम्बर से हो रहा है। इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 नवम्बर को होगा।

इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान भी शामिल होंगे और वह प्रस्तुति भी देंगे।

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। लीग स्तर पर हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी।

इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए और हॉकी का समर्थन करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शाहरुख का शुक्रिया अदा किया।

इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसम्बर को खेला जाएगा। इसी दिन कांस्य पदक के लिए भी मैच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493