वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ उनकी आगामी बैठक नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद होगी।
ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया, “मैं बैठक के लिए अभी नहीं रवाना हो सकता।”
इससे पहले मंगलवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से चर्चा में ट्रंप ने कहा था कि वह किम जोंग के साथ अपनी दूसरी बैठक को लेकर तीन से चार स्थानों पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि, ट्रंप ने कहा कि यह बैठक सिंगापुर में नहीं होगी।
गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच पहली वार्ता जून में सिंगापुर में हुई थी।
यह पूछे जाने पर कि क्या मार-ए-लागो पर यह बैठक हो सकती है? इस पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा कि किम जोंग को यह पसंद आएगा और मुझे भी। मुझे लगता है कि यह भी अच्छा विकल्प होगा। हम देखेंगे।
गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मार-ए-लागो में आमंत्रित कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath