पैरा-एशियाई खेल (तैराकी) : देवांशी ने जीता रजत पदक

जकार्ता, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला तैराक देवांशी सतीजा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में बुधवार को रजत पदक हासिल किया है।

महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10 तैराकी स्पर्धा में देवांशी ने रजत पदक हासिल किया।

देवांशी ने फाइनल में 33.26 सेकेंड का समय लेकर इस स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता।

चीन की यी चेन ने 28.79 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा का कांस्य पदक थाईलैंड की मोनरुएडी कांगपीला ने 38.88 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493