नडाल ने अपनी अकादमी में दी बाढ़ पीड़ितों को शरण

मैजोर्का (स्पेन), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल ने साबित कर दिया है कि वह केवल टेनिस कोर्ट पर एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बाहर भी एक अच्छे इंसान हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैजोर्का के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नडाल ने अपनी अकादमी खोल दी। इसी अकादमी में इन बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है।

ट्विटर पर जारी एक बयान में नडाल ने कहा, “मैजोर्का के लिए दुखद दिन। मेरा समर्थन बाढ़ पीड़ितों के परिजनों के साथ है।”

मैजोर्का में आई बाढ़ में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में नडाल ने छत की तलाश में घूम रहे पीड़ितों को अपनी अकादमी में शरण दी है।

उल्लेखनीय है कि नडाल ने साल 2016 में इस अकादमी को खोला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493