इमाम उल हक दूसरे टेस्ट मैच से बाहर

लाहौर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ऊंगलियों में चोट के चलते आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि इमाम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन क्षेत्ररक्षण करते समय ऊंगली में चोट लग लग गई है।

इमाम के चोट से उबरने का समय तो नहीं बताया गया है, लेकि यह जरूर कहा गया है कि वह 16 अक्टूबर से अबुधाबी में होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493