यूएनजीए अध्यक्ष एस्पिोसा कार्यालय में विजयलक्ष्मी पंडित की तस्वीर लगाएंगी

संयुक्त राष्ट्र, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा का कहना है कि उन्हें विजयलक्ष्मी पंडित से प्रेरणा मिलती हैं और वह अपने कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाने की योजना बना रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा का कहना है कि उन्हें विजयलक्ष्मी पंडित से प्रेरणा मिलती हैं और वह अपने कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाने की योजना बना रही हैं।

विजयलक्ष्मी यूएनजीए की पहली महिला अध्यक्ष और जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं।

भारतीय मूल के सांसद सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रेम दास राय ने यह जानकारी दी, जो शुक्रवार को एस्पिनोसा से मिले थे।

एस्पिनोसा ने सांसदों के एक समूह से कहा कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र में पंडित के बेहतरीन कार्यो से प्रेरणा मिलती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली एस्पिनोसा चौथी महिला हैं।

विजयलक्ष्मी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थी। वह 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।

राय ने कहा कि एस्पिनोसा ने उन्हें बताया कि वह भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करती हैं और वह भारत को एक ऐसा देश समझती हैं, जिससे प्रेरणा ली जा सकती है।

विजयलक्ष्मी पंडित के पद संभालने के 16 साल बाद लाइबेरिया की एंजी एलिजाबेथ ब्रूक्स 1969 में यूएनजीए की अध्यक्ष बनी थीं। इसके 37 साल बाद बहरीन की शेख हाया रशद अल खलिफा 2006 में यूएनजीए अध्यक्ष बनीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493