फुटबाल : लुकाकू के दम पर बेल्जियम ने स्विट्जरलैंड को दी मात

ब्रसेल्स (बेल्जियम), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेल्जियम ने अपने स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू के दो गोलों के दम पर यूईएफए नेशंस लीग में स्विट्जरलैंड को 2-1 से हरा दिया।

इस जीत के साथ बेल्जियम के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और वह लीग-ए के ग्रुप-2 में पहले स्थान पर आ गई हैं। वहीं स्विट्जरलैंड के तीन अंक हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हो सका लेकिन दूसरे हाफ में मैच में रोमांच आ गया।

लुकाकू ने 56वें मिनट में गोल कर डेडलॉक तोड़ा। इस गोल में बेल्जियम के पांच खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। स्विट्जरलैंड ने 76वें मिनट में स्थापन्ना खिलाड़ी मारियो गावरानोविक के गोल के दम पर बराबरी कर ली, लेकिन लुकाकू ने 84वें मिनट में एक और गोल कर बेल्जियम को 2-1 की बढ़त दिलाई जो मैच के अंत तक कायम रही।

89वें मिनट में जरूर मारियो ने लगातार दो प्रयास किए लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबाउट कुर्टियोस ने उन्हें नाकाम कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493