‘मीटू’ पर बोला जा रहा बढ़ा-चढ़ाकर : उषा उत्थुप

जयपुर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऐसे समय में, जब भारत में ‘मीटू’ अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, मशहूर गायिका उषा उत्थुप ने इस पूरे प्रकरण पर दुख जताया।

‘औवा औवा’ गायिका एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट में भाग लेने जयपुर पहुंचीं। उन्होंने आईएएनएस से शुक्रवार को कहा, “मैं बढ़ा-चढ़ाकर बोली जा रही सभी चीजों को लेकर दुखी हूं और निराश भी हूं कि यह कैसे हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग किसी बात को बड़ा बनाने के लिए ऐसा कुछ करेंगे।”

उन्होंने कहा, “इससे कई लोग जुड़े हैं। मुझे खेद है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।”

उषा उत्थुप ने एक नाइटक्लब में गाने से करियर की शुरुआत की थी।

करियर की शुरुआत में क्या आपको ‘मीटू’ का सामना करना पड़ा? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “नो नो..सौभाग्य से मुझे ऐसी हालत का सामना नहीं करना पड़ा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493