इंडोनेशिया में बाढ़ व भूस्खलन से 22 की मौत

जकार्ता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिमी व उत्तरी सुमात्रा में आई बाढ़ और भूस्खलन से बच्चों समेत कम के कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात को जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि आपदा ने 48 घरों को भी तबाह कर दिया है, हालांकि लापता लोगों के लिए खोज व बचाव अभियान जारी है।

सुतपो ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि मृतकों में एक इस्लामिक स्कूल के 11 छात्र भी शामिल हैं, जिनकी मौत शुक्रवार को बाढ़ के दौरान मंडाइलंग नताल के मौरा सलादी गांव में एक ढलती इमारत की चपेट में आ जाने से हुई।

मलबे के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रवक्ता ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी सुमात्रा के तनाह दातार और पसामान जिलों में भी बाढ़ ने कहर ढाया है और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इस बीच, उत्तरी सुमात्रा के सिबोलगा कस्बे में हुए भूस्खलन से कई मकान तबाह हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493