यूथ ओलम्पिक (तीरंदाजी) : इंटरनेशनल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में हारी हिमानी

ब्यूनस आयर्स, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की युवा तीरंदाज हिमानी को यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों के आठवें दिन इंटरनेशनल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

हिमानी और उनके दक्षिण अफ्रीकी जोड़ीदार विआन रूक्स को ब्रिटेन की एलिसिया ट्रोमन्स-अंसेल और आयरलैंड के रेजा शबानी की जोड़ी ने एक कड़े मुकाबले में 111-100 से हराया।

हिमानी-रूक्स की जोड़ी को पहले सेट में 33-39 से हार झेलनी पड़ी लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने बेहतर खेल दिखाया। दूसरा सेट 35-35 से ड्रॉ रहा।

तीसरे सेट में अंसेल-शबानी ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया और 37-32 से जीत दर्ज करते हुए मैच अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493