हैदराबाद टेस्ट : उमेश, जडेजा ने 127 रनों पर समेटी विंडीज की पारी

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उमेश यादव (4/45) और रवींद्र जडेजा (3/12) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 127 रनों पर समेट दी।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर जारी इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत है।

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में सुनील एंब्रिस ने सबसे अधिक 38 रन बनाए वहीं, शाई होप ने 28 रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज अहम योगदान नहीं दे सका।

भारत के लिए उमेश ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जडेजा को तीन विकेट हासिल हुए। रविचंद्रन अश्विन को दो और कुलदीप यादव एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493