टेनिस : जोकोविक चौथी बार बने शंघाई मास्टर्स चैम्पियन

शंघाई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने अपना विजय अभियान बरकरार रखते हुए क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को हराकर रविवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी सीड जोकोविक ने पुरुष एकल के फाइनल में 13वीं सीड कोरिक को एक घंटे 37 मिनट में 6-3, 6-4 से पराजित किया।

जोकोविक का यह चौथा शंघाई मास्टर्स खिताब है। उन्होंने करियर का 72वां खिताब अपने नाम किया है।

मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविक का अगस्त में रोजर्स कप में हारने के बाद से यह लगाातार 18वीं जीत है। इस खिताबी जीत के बाद अब वह सोमवार को जारी होने वाले ताजा एटीपी रैंकिंग में रोजर फेडरर को लुढ़काकर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

31 साल के जोकोविक ने अगस्त में सिनसिनाटी मास्टर्स का भी खिताब जीता था और अब वह सभी नौ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493