‘अगर कंटेंट को जिम्मेदारी से संभाला जाए तो सेंसर आपके पक्ष में होगा’

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के निर्देशक शशांक घोष का कहना है कि अगर कंटेंट को जिम्मेदारी के साथ संभाला जाए तो सेंसर फिल्म निर्माताओं का पक्ष लेने के लिए तैयार मिलेगा।

घोष ने नए ओटीटी एमएक्स प्लेयर के लिए वेब सीरीज ‘हे प्रभु’ का निर्देशन समाप्त किया है।

सेंसर बोर्ड की कैंची से बचने के तरीके पर अपनी राय जाहिर करते हुए घोष ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि अगर आपकी इच्छा एक कहानी सुनाने की है और सेंसर किए जा सकने योग्य दृश्य सनसनीखेज बनाने के लिए नहीं हैं तो सेंसर आपका पक्ष लेगा..अगर आपने इसे जिम्मेदारी के साथ संभाला है तो।”

उन्होंने कहा कि पर्दे पर संवेदनशील दृश्यों को उतारने का उनका एक ही मंत्र है और वह है-‘संवेदनशीलता’।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493