प्रो कबड्डी लीग-6 : पुनेरी ने हरियाणा को 45-27 से हराया

सोनीपत, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। नितिन तोमर के 10, अक्षय जाधव के आठ और राजेश मंडल के सात अंकों के सहारे पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 16 वें मैच में रविवार को हरियाणा स्टीलर्स को एकतरफा अंदाज में 45-27 से पराजित कर दिया।

पुनेरी की जोन-ए में चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि हरियाणा को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

पुनेरी ने यहां मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में खेले गए मैच में पहले हाफ में 19-11 की अच्छी बढ़त कायम ली। पुनेरी ने दूसरे हाफ में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 45-27 से मैच जीत लिया।

पुनेरी के लिए तोमर, जाधव और मंडल के अलावा गिरिश मारुति एर्नेक ने पांच और मोर जीबी ने चार अंक लिए। पुनेरी ने रैड से 20, टैकल से 16, आलआउट से छह और तीन अतिरिक्त अंक जुटाए।

हरियाणा की ओर से विकास कंडोला ने 11, कप्तान मोनू गोयत ने आठ और नवीन ने दो अंक हासिल किए। हरियाणा की टीम ने रैड से 21, टैकल से चार और दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493