मधुरा ‘कसौटी जिंदगी की’ में शामिल होने को उत्साहित

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मधुरा नाइक का कहना है कि ‘कसौटी जिंदगी की’ में उनका किरदार इस शो में जान फूंक देगा और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस कार्यक्रम में मधुरा नवीन की पत्नी के रूप में प्रवेश करती दिखाई देंगी।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैंने ‘कहानी घर घर की’ के साथ अपना करियर शुरू किया था और इतने सालों बाद बालाजी टेलीफिल्म्स में वापसी करने पर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं ‘कसौटी जिंदगी की’ देखा करती थी और इसके रीबूट का हिस्सा बनने पर काफी खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “इस शो में मेरा किरदार मेरे पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग है और वह इस कार्यक्रम में जान फूंक देगा। मैं शो में यह किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं।”

मधुरा शो में नेगेटिव किरदार निभाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493