प्रिंस हैरी, मेगन आस्ट्रेलिया पहुंचे

केनबरा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल सोमवार को आस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंच गए।

दोनों आस्ट्रेलिया, फिजी, टोंगा और न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।

बीबीसी के मुताबिक, मई में शादी के बंधन में बंधने के बाद यह इस शाही जोड़े का पहला आधिकारिक शाही दौरा है।

इस 16 दिनों की यात्रा की शुरुआत सिडनी से हो रही है। इस दौरान वह कई तरह के आधिकारिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

हैरी और मेगन को हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में मौजूद मीडिया ने घेर लिया। वह वहां से गवर्नर जनरल पीटर कोस्ग्रोव के निवास की ओर रवाना हुए, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के प्रतिनिधि हैं।

हैरी और मेगन इनविक्टस खेलों के उद्घाटन और समापन समारोहों में भी शिरकत करेंगे, जो 20 से 28 अक्टूबर को हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493