डब्ल्यूटीए रैंकिंग : शीर्ष पर बरकरार हालेप का कब्जा

मेड्रिड, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। रोमानिया की सिमोना हालेप महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है।

सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में डेनमार्क की कैरोलीना वोज्नियाकी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी की एंजेलीक कर्बर तीसरे स्थान पर और जापान की खिलाड़ी नाओमी ओसाका चौथे स्थान पर हैं।

चेक गणराज्य की खिलाड़ी कैरोलीना प्लिस्कोवा एक स्थान ऊपर उठते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं, वहीं यूक्रेन की एलीना स्वितोलानी एक स्थान नीचे खिसकते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई हैं।

इसके अलावा, चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा सातवें, अमेरिकी की स्लोआने स्टीफंस आठवें, जर्मनी की जूविया जॉर्जेस नौवें और नीदरलैंड्स की किकि बर्टेस 10वें स्थान पर हैं।

तिआनजिन ओपन जीतने के बाद फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया चार स्थान ऊपर उठते हुए 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493