मैं अंतमुर्खी हूं : दिशा पटानी

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘बागी 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री दिशा पटानी ने कहा कि असल जिंदगी में वह शर्मिली और लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करने वाली इनसान हैं।

दिशा ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मैं खासी अंतमुर्खी किस्म की हूं। चाहें रैंप पर वॉक हो या भीड़ के सामने खड़े होना, मैं बहुत ज्यादा लोगों के सामने नर्वस हो जाती हूं। खासकर फैशन शो के दौरान मैं नर्वस महसूस करती हूं लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती। मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करती हूं और हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देती हूं।”

26 वर्षीया अभिनेत्री ने रविवार को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2018 में भाग लिया, जहां वह काल्की के शादी संग्रह ‘एथेना’ की शोस्टॉपर बनीं।

दिशा ने गाढ़े रंग का गुलाबी लहंगा पहना।

वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

उन्होंने कहा, “सलमान सर बेहतरीन सह-कलाकार हैं। उन्होंने मुझे शूटिंग में बहुत मदद की। वह मेहनती हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वह पूरे समर्पण के साथ शूटिंग करते हैं और प्रत्येक शॉट में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। मैं आज तक जितने भी लोगों से मिली हूं, वह उनमें से सर्वाधिक मददगार लोगों में से एक हैं।”

दिशा का कहना है कि वह अपने दोस्तों, प्रशंसकों की आभारी हैं जिन्होंने फिल्म उद्योग में उनका खुले दिल से स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493