ब्यूनस आयर्स, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के 15 वर्षीय किशोर तीरंदाज आकाश ने अच्छी शुरुआत करते हुए यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में तीरंदाजी की रिकर्व एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
आकाश ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में कनाडा के ली बेंजामिन को 6-5 से मात दी।
आकाश ने इस स्पर्धा में कुल 134 अंक हासिल किए, वहीं ली को 133 अंक मिले। ऐसे में केवल एक अंक से भारतीय तीरंदाज ने सफलता हासिल की।
अंतिम-8 के लिए होने वाली भिड़ंत में आकाश का सामना अब गुरुवार को स्पेन के तीरंदाज मैनुएल जोस सोलेरा से होगी।
dharmpath.com dharmpath